हादसे में 9 लोगों की मौत

गुजरात, वडोदरा: गुजरात के वडोदरा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुल ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पुल पर मौजूद 4-5 गाड़ियां नदी में बह गईं। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। पहले मृतकों का आंकड़ा सिर्फ 2 था, लेकिन अब यह बढ़कर 9 हो गया है। वडोदरा कलेक्टर डॉ. अनिल धामेलिया के अनुसार नदी से 9 डेडबॉडी निकाली गई हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। पटेल ने कहा कि पूर्व में ब्रिज की रिपेयरिंग की गई थी। तो वहीं दूसरी ओर इस घटना पर विपक्ष ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने पूछा कि इस हादसे के कौन जिम्मेदार है? आप के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। गढ़वी ने कहा है यह हादसा नहीं बल्कि मानव निर्मित घटना है।

Gujarat Vadodara
Comments (0)
Add Comment