महाराष्ट्र, मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी एनडीपीएस अदालत ने खारिज कर दी। 13 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। आज अदालत ने फैसला सुनाते हुए या जमानत याचिका को खारिज कर दी। आर्यन के अलावा उनके साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई है।
आज एनसीबी ने अदालत में आर्यन के कुछ ऐसे चैट जमा कराए हैं, जो ड्रग्स को लेकर थे। मिली जानकारी के मुताबिक ये चैट्स एक नवोदित अभिनेता और आर्यन खान के बीच हुए थे। आज सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि फिलहाल आर्यन को जेल में ही रहना पड़ेगा। एनसीबी ने 2 अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आर्यन तबसे वो पुलिस हिरासत में थे।
उल्लेखनीय है कि ये मामला तब सामने आया था, जब एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी की। एनसीबी के मुताबिक इस रेव पार्टी में आर्यन खान शामिल होने वाले थे। इससे पहले क्रूज शिप पर एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिले थे।