महाराष्ट्र, मुंबई: मनोरंजन की दुनिया का सबसे बड़ा हास्य कार्यक्रम द कपिल शर्मा शो की जज की भूमिका में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ही रहेंगी। उन्होंने शो छोड़ने की किसी भी संभावना से इनकार किया।
शो में काम ना करने की जो भी खबरें आ रही है वह मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद इस शो का कार्य भी बाधित हुआ। हालांकि अब इसके प्रसारण होने की खबरें आ रही है।अर्चना पूरन सिंह का स्पष्ट कहना है कि वे बिल्कुल इस शो का हिस्सा है। उन्हें नहीं मालूम कि इस तरह की खबरें कहां से और क्यों आ रही है। पिछले बार भी ऐसी ही खबरें आई थी। लेकिन वह शो का हिस्सा रही।
इस बार भी वे शो का हिस्सा बनेंगी। इसे छोड़ने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। शो के तीसरे संस्करण इसी महीने प्रसारित हो सकता है। बताया जा रहा है कि शो के होस्ट कपिल शर्मा ने नए संस्करण के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। कपिल जहां पहले लाखों फीस लेते थे वहीं अब वो करोड़ो रुपए चार्ज करने वाले हैं।