महाराष्ट्र, मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट पोर्न वीडियो केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 25 अगस्त को सुनवाई करेगा। उन्हें 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद कुंद्रा की तरफ से हाई कोर्ट में अपील की गई थी।
पुलिस की दलील थी कि अगर उन्हें जमानत दी जाती है तो वह फिर से अश्लील वीडियो अपलोड करेंगे। उनके इस कदम से हमारे संस्कृति पर असर पड़ेगा और समाज में गलत संदेश जाएगा। पुलिस का यह भी कहना था कि वीडियोज की अभी जांच चल रही है और राज बाहर जाकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा देश छोड़कर भी भागने की कोशिश कर सकता है।
पुलिस ने अपने बयान में राज कुंद्रा को पोर्न वीडियो रैकेट का मास्टरमाइंड बताया था। राज की गिरफ्तारी के बाद कई और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। उधर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा से लेकर पूनम पांडे तक राज पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इसके अलावा उन पर गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को 25 लाख रुपये घूस देने का आरोप भी लगा था।






