नई दिल्ली: पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले जीत लिया है। उन्होंने इस शो के लिए कड़ी मेहनत की थी। इस शो के फिनाले में उनके अलावा 5 और प्रतियोगी थे। हालांकि उन्होंने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह शो जीत लिया है।
इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 घंटे से चल रहा था। यह पहली बार है जब किसी रियलिटी शो का फिनाले 12 घंटे चला है। 12 घंटे के इस रियलिटी शो के फिनाले में कई प्रतियोगियों, जजों और होस्ट ने परफॉर्म किया है।
इसके अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शो पर आकर इसका प्रचार कर चले गए हैं। शो के अंत में रिजल्ट की घोषणा की गई है। मालूम हो कि अरूणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन के बीच कड़ा मुकाबला रहा। सोशल मीडिया पर किए गए ऑनलाइन सर्वे में कभी अरूणिता कांजीलाल जीतती नजर आई तो कभी पवनदीप राजन ने बाजी मारी। इन दोनों के अलावा सन्मुख प्रिया, मोहम्मद दानिश, निहाल तौरो और साइली कांबले फाइनलिस्ट के तौर पर चुने गए थे।
यह सभी छह के छह प्रतियोगी पिछले कई महीनों से इस शो और राशि पर अपना अधिकार जमाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे थे।





