महाराष्ट्र, मुंबई : बॉलिवुड कलाकारों को साल 2022 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा : द राइज को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है। वहीं रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। मिमी के लिए एक्ट्रेस कृति सेनन को श्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।
दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 में श्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह को मिला।
अभिनेता रणवीर सिंह को श्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर चुना गया। उन्हें ये पुरस्कार उनकी हालिया फिल्म 83 के लिए मिला। विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह को समीक्षक श्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। शेरशाह फिल्म के लिए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को श्रेष्ठ समीक्षक अभिनेता का पुरस्कार मिला। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को श्रेष्ठ नवागत पुरस्कार मिला।
उन्हें ये पुरस्कार हालिया तड़प के लिए मिला। कैंडी को श्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार मिला। दुनियाभर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की धूम मचाने वाली फिल्म पुष्पा द राइज को फिल्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब तक कई पुरस्कार जीत चुके अभिनेता मनोज वाजपयी को वेब सीरीज के श्रेष्ठ अभिनेता के लिए दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 में सम्मानित किया गया।
अरण्यक वेब सीरीज के लिए रवीना टंडन को श्रेष्ठ अभिनेत्री वेब सीरीज का पुरस्कार मिला। विशाल मिश्रा को श्रेष्ठ गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला। इसके अलावा महिला दर्शक पुरस्कार राधिका मदान, पुरुष दर्शक पुरस्कार अभिमन्यू दसानी, श्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार आयुष शर्मा (अंतिम) श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री लारा, दत्त श्रेष्ठ सहायक अभिनेता सतीश कौशिक, महिला पार्श्व गायिका कनिका कपूर, श्रेष्ठ टीवी अभिनेता शहीर शेख, श्रेष्ठ टीवी धारावाहिक अनुपमा, श्रेष्ठ टीवी अभिनेता श्रद्धा आर्या, श्रेष्ठ मनोरंजक अभिनेता धीरज चोपड़ा, श्रेष्ठ मनोरंजक अभिनेत्री रूपाली गांगुली को मिला। गौरतलब है कि भारतीय फिल्म उद्योग के पितामह के नाम पर दिए जाने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार का इस पुरस्कार से कोई लेना देना नहीं है।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जबकि दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार (डीपीआईएफएफ) को एक संगठन द्वारा दिए जाते हैं। इस पुरस्कार को शुरू हुए अभी महज 6 साल हुए हैं।