नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिनa केस कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले एक दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा गुरुवार की अपेक्षा कम हुआ है। पिछले 24 घंटे में 8,503 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं, मौतों की संख्या अचानक से बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 624 लोगों की जानें गई हैं। इसके अलावा सात हजार 678 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 94 हजार 943 पर पहुंच गई है। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी धीरे-धीरे पैर पसारने लगे हैं।
कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि ओमिक्रॉन से अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस बीच केंद्र सरकार ने बाहर देश से आने वाले यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान की प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है। विदेश जाने और आने पर रोक लगा दी गई है।





