ब्रिटेन, लंदन: ब्रिटेन में एक युवक के शारीरिक संबंध बनाते समय गुप्तांग के टूटने की अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस हैरतअंगेज खबर को लेकर लोगों में व्यापक चर्चा हो रही है। घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि उसके निजी अंग में तेज दर्द हो रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। चिकित्सक लगातार उस पर नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि खून दर्द एवं सूजन के शिकायत के बाद अस्पताल में लाए गए युवक का एमआरआई स्कैन यह जाने पर यह खुलासा हुआ है कि उसके गुप्तांग में 3 सेंटीमीटर लंबी दरार है।
इसकी पुष्टि होने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया। करीब 4 घंटे सफल ऑपरेशन के बाद उसके गुप्तांग को ठीक कर दिया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि उसे ठीक होने में वक्त लगेगा और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कम से कम 6 महीने का इंतजार करना होगा। उसे एहतियात के लिए अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है।