नई दिल्ली : देश में जहां आज कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है तो वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,102 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 278 लोगों की मौत भी हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 1,64,522 सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4,21,89,887 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.28 फीसदी हो गई है। देश में मरीजों की ठीक होने की दर 98.42 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,76,19,39,020 से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।
वहीं अब तक जांच करवाने वाले लोगों की संख्या 76.24 करोड़ हो गई है। उधर असम में कोरोना के मामले में लगातार गिरावट जारी हैं। पिछले 24 घंटों में 36 नये मामले सामने आए हैं। नये मामलों की पुष्टि आज कराये गए 4,794 नमूनों की जांच के बाद आई है। कामरूप महानगर जिला आज भी राज्य में सबसे ऊपर हैं। जिले में 18 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।
आज सकारात्मक की कुल दर 0.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर घातक वायरस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत भी हुई है।