जम्मू-कश्मीर, जम्मू : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 708 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग में तो संक्रमण घटा है लेकिन कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 24 घंटे में कश्मीर संभाग से 643 व जम्मू संभाग से 65 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश में कुल 13888 कोविड टेस्ट किए। इनमें 708 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। नए मामलों में जम्मू जिले से 36, उधमपुर से छह, राजोरी से पांच, डोडा जिले से पांच, कठुआ से दो, सांबा से दो, किश्तवाड़ से दो, पुंछ से चार और रामबन जिले से चार मामले रिपोर्ट हुए हैं। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर से 203, बारामुला से 248, बडगाम से 67, पुलवामा से सात, कुपवाड़ा से 50, अनंतनाग से 41, बांदीपोरा से दस, गांदरबल से चार, कुलगाम से 12 और शोपियां से एक नया मामला सामने आया है। हालांकि 665 मरीज प्रदेश में स्वस्थ भी हुए हैं।
ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5304 पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 1275 व कश्मीर संभाग में 4029 मरीजों का उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अभी तक 5304 मरीजों की जान जा चुकी है।
असम में है 14 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियाँ
असम, गुवाहाटी : असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के मंत्री अतुल बोरा ने असम विधानसभा में बताया कि...
Read more