मणिपुर, थौबल: मणिपुर के थौबल जिले के वांगखेम विधानसभा क्षेत्र के थौबल खुनौ गांव पहली खुराक से पूर्ण टीकाकरण वाला पहला गांव बन गया है। क्षेत्र के विधायक के. मेघचंद्र ने गुरुवार को थौबल खुनौ गांव और बाबू बाजार में टीकाकरण अभियान कार्यक्रम की दूसरी खुराक का निरीक्षण किया।
विधायक ने कोविड-19 टास्क फोर्स, थौबल खुनौ और जिला प्रशासन की गतिविधियों की सराहना की। थौबल खुनौ गांव में 825 मतदाता हैं। कोविड -19 और पोस्ट-कोविड जटिलताओं के कारण संबंधित उच्च स्तर के गंभीर संक्रमण और मृत्यु से बचाने के लिए टीकाकरण सबसे अच्छा तरीका है। वे सभी से अपील करते हैं कि महामारी को देखते हुए कोविड-19 से लड़ने के लिए टीका लगवाएं।
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 56.64 करोड़ से अधिक हो गया है। ठीक होने की दर (97.53 प्रतिशत) मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है। पिछले 24 घंटों में 36,401 नए मामले सामने आए है। देश में सक्रिय मामले (3,64,129) है जो पिछले 149 दिनों में सबसे कम स्तर पर है। सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
पिछले 24 दिनों के लिए दैनिक सकारात्मकता दर (1.94 प्रतिशत) जो 3 प्रतिशत से भी कम है।





