अमेरिका ने किया जी-20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार
अमेरिका, वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी सरकारी अधिकारी भाग नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के साथ किस तरह का व्यापार किया जाता है यह छुपा नहीं है। ट्रंप पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस को इसमें शामिल होना था, लेकिन अब वेंस की यात्रा भी रद्द हो गई है।
ट्रंप ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह पूरी तरह से अपमानजनक है कि जी-20 सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपने पोस्ट में अफ्रीकी लोगों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार का हवाला दिया, जिसमें हिंसा, मौत और उनकी जमीन एवं खेतों को जब्त करना शामिल है। ट्रंप प्रशासन लंबे समय से दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर अल्पसंख्यक श्वेत अफ़्रीकन किसानों को सताने और उन पर हमला करने की अनुमति देने का आरोप लगाता रहा है। वहीं दक्षिण अफ़्रीकी अधिकारियों ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि रंगभेद की समाप्ति के तीन दशक से भी ज़्यादा वक्त बाद, श्वेत नागरिक ज़्यादातर अश्वेत दक्षिण अफ़्रीकियों की तुलना में बेहतर जीवन स्तर का आनंद ले रहे हैं। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा है कि उन्होंने ट्रंप को बताया है कि श्वेत किसानों के व्यवस्थित उत्पीड़न की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




