स्वीजरलैंड, दावोस : असम में 90 हजार करोड़ का निवेश आएगा। विभिन्न देशों के उद्योगपतियों और निवेशकों ने राज्य में निवेश करनी की इच्छा जताई है। स्वीजरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की चल रही बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के साथ अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों, उद्योगपतियों की हुई बैठक के दौरान प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने की सहमति जताई है। मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाइव के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने असम में आने की इच्छा जताई है। इस बैठक में पहलीबार असम हिस्सा लिया है और कई नई बातें जानने को मिला। उन्होंने कहा कि इंडियन पैनेलियन में देश के कुल नौ राज्यों ने हिस्सा लिया। इन राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। असम को इस तरह के मंच पर अपनी संभावनाओं को दिखाने का पहलीबार मौका मिला और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों असम के बारे में जानने के बाद 80 से 90 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश करने की इच्छा जताई है। फेसबुक लाइव के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से असम आ सकते है। इस दौरान वे गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी के बीच ब्रह्मपुत्र नद पर निर्मित विशाल पुल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पलाशबाड़ी में आईआईएम का भी शुभारंभ करेंगे। मौके पर 100 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा राज्य के मोरान में जो राष्ट्रीय राजमार्ग में बनाए गए एडवांस लैंडिंग सुविधा पर भी प्रधानमंत्री मोदी के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा फरवरी में दूसरी बार भी प्रधानमंत्री मोदी असम आ सकते है। इस दौरान वे कोकराझाड़-भूटान के गेलेफू के बीच रेल मार्ग की आधारशिला रखेंगे और गुवाहाटी-सिलचर के बीच एक्सप्रेस हाईवे की भी वे नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आगामी 30 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम आएंगे और डिब्रुगढ़ में असम विधानसभा के दूसरे परिसर की आधारशिला रखेंगे।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






