आठ बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
असम, गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की घोषणा की। ये लोग कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत में घुस आए थे। यह कदम असम में अनाधिकृत सीमा पार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपनी बात कहने के लिए अनोखी भाषा का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों को दुनिया का आठवाँ अजूबा बताया, जो असम की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि इन अजूबों को अब असम में रहने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने लिखा 8 एलिस इन द वंडरलैंड को वापस भेज दिया गया। बाय। इससे एक दिन पहले भी 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेजा गया था। तब मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई की तुलना क्रिकेटर विराट कोहली के स्ट्रेट ड्राइवnशॉट से की थी, जिसे उन्होंने पुशबैक नाम दिया था। असम की बांग्लादेश के साथ 263 किलोमीटर की सीमा है, जिस वजह से यहां सीमा सुरक्षा हमेशा एक बड़ी चुनौती बनी रहती है।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






