आठ संघर्षों को लिया सुलझा : ट्रंप
अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने अब तक आठ संघर्षों को सुलझा लिया है और अब वह अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष को भी आसानी से हल कर सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आसान मामला है। ट्रंप का यह बयान उस समयआया है, जब अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। अफगान तालिबान के अधिकारियों देर रात दावा किया कि पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए फिर से हमला किया है। राष्ट्रपति ने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष खत्म करने का दावा दोहराया। इसके बाद वह अफगानिस्तान-पाकिस्तान के मुद्दे की तरफ आगे बढ़े। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि पाकिस्तान ने हमला किया या अफगानिस्तान के साथ हमले जारी हैं। अगर मुझे इसे हल करना पड़ा तो यह मेरे लिए एक आसान मामला है। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने कई संघर्ष सुलझा लिए हैं, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम भी शामिल है। हालांकि भारत ने उनके इस दावे को कई बार सिरे से खारिज किया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इतने सारे संघर्षों को सुलझाने के बावजूद उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। उन्होंने कहा, यह (नोबेल पुरस्कार) किसी और को मिल गया। वह एक बहुत अच्छी महिला हैं। मैं उन्हें नहीं जानता लेकिन वह उदार हैं। मुझे इन चीजों की परवाह नहीं है। मुझे केवल जिंदगियां बचाने की परवाह है। ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार विजेता वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की बात कर रहे थे।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






