आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
नई दिल्ली : भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश (एमडीटीआई) पर 7वीं मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित की। बैठक में भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के निर्यात संवर्धन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास मंत्री मनिंदर सिद्धू शामिल हुए।
सिद्धू का 11-14 नवंबर का भारत दौरा दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के उन निर्देशों के अनुरूप रहा, जिनमें हाल ही में जी-7 शिखर सम्मलेन के दौरान हुई मुलाकात में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी थी। यह संवाद 13 अक्तूबर को दोनों देशों के विदेश मंत्रियों द्वारा जारी संयुक्त बयान पर भी आधारित रहा। इसमें भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों की नींव के रूप में व्यापार को रेखांकित किया गया था।
बैठक में दोनों मंत्रियों ने तेजी से बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार पर संतोष जताया। 2024 में भारत-कनाडा कुल व्यापार 23.66 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें 8.98 अरब डॉलर का माल व्यापार शामिल है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। दोनों पक्षों ने निवेश, सप्लाई चेन और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
उन्होंने दोतरफा निवेश में लगातार वृद्धि का भी उल्लेख किया, जो भारत में कनाडा के महत्वपूर्ण संस्थागत निवेश व कनाडा में भारतीय कंपनियों की बढ़ती उपस्थिति से उजागर हुआ। इससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं में हजारों नौकरियां पैदा हुई हैं।
मंत्रियों ने गहन सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इनमें प्रमुख थे महत्वपूर्ण खनिजों और स्वच्छ ऊर्जा में दीर्घकालिक साझेदारी, जो ऊर्जा परिवर्तन और अगली पीढ़ी के औद्योगिक विकास के लिए जरूरी है। एयरोस्पेस व दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देना, जिससे भारत में कनाडा के स्थापित परिचालनों और भारत के विमानन बाजार के तीव्र विस्तार का लाभउठाया जा सके।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




