चीन, शंघाई : चीन में कोरोना का कहर जारी है। यहां के शंघाई शहर में लॉकडाउन के दौरान पहली मौत दर्ज की गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां लगभग 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां बीते 24 घंटों में करीब 22 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पहले शंघाई शहर में 21,582 मामले दर्ज किए गए थे। महामारी की शुरुआत के बाद से वुहान के बाद शंघाई कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। जिस हिसाब से मामले आ रहे हैं उससे लग रहा है कि आने वाले दिनों में कोरोना इस बार चीन में तबाही मचा सकता है। शंघाई में 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। भारी संख्या में टेस्ट के बावजूद संक्रमण पर काबू पाया नहीं जा सका है। चीन में वुहान के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण कहीं फैला है तो वह है शंघाई शहर। शंघाई म्यूनिसिपल हेल्थ कमिशन के अनुसार ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण बढ़ रहा है, जो नवजात शिशु से लेकर 100 दिन के किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है। चीन के 100 में से 87 शहरों में फिलहाल लॉकडाउन या क्वारंटीन के कड़े नियम लागू हैं। इससे चीन की अर्थव्यवस्था के साथ ही वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है।
जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू
मणिपुरी इंफाल : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आम जनता को एक बड़ी राहत...
Read more