टैरिफ की धमकी से युद्ध टालने का ट्रंप ने फिर से किया दावा
अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार (ट्रेड) का इस्तेमाल करके कई युद्धों को रोका है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का जिक्र किया, जहां दोनों देश जोरदार लड़ाई लड़ रहे थे। सात विमान गिराए जा चुके थे और बुरी घटनाएं हो रही थीं। ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं से व्यापार की बात की और कहा कि अगर वे युद्ध नहीं रोकेंगे, तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार सौदा नहीं करेगा। उन्होंने पाकिस्तान के नेता को फोन पर धमकी दी कि अगर युद्ध न रुका तो उनके देश के हर उत्पाद पर अमेरिका 200 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएगा। ट्रंप ने कहा कि वे दोनों नेताओं को पसंद करते हैं, लेकिन यही नियम है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने टैरिफ के खतरे पर चिंता व्यक्त की। दोनों देशों ने कहा कि नहीं, नहीं, नहीं, आप ऐसा नहीं कर सकते। मैंने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता? इसे बहुत आसानी से मैं कर सकता हूं। परमाणु युद्ध की विनाशकारी क्षमता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसका असर हर चीज पर पड़ता है। यह एक बहुत ही शक्तिशाली हथियार है, बहुत ज्यादा शक्तिशाली। इतना शक्तिशाली कि आप इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहेंगे।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






