अमेरिका, न्यूयॉर्क : अमेरिका में ‘नो किंग्स’ दिवस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। जिसमें लोगों ने उनके प्रशासन और ईरान के साथ युद्ध को लेकर तीखा आक्रोश जताया। मिनेसोटा इन प्रदर्शनों का केंद्र रहा। सेंट पॉल में मिनेसोटा कैपिटल के लॉन और आसपास की सड़कों पर हजारों लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।कुछ लोग अमेरिकी झंडे को उल्टा लहरा रहे थे, जो संकट का प्रतीक माना जाता है। नो किंग्स आंदोलन की तरफ से एक साल से भी कम समय में ये तीसरा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन है। जून में विरोध के पहले चरण में लगभग पचास लाख से अधिक लोग और दूसरे चरण में अक्टूबर में सत्तर लाख लोग शामिल हुए थे। मिनेसोटा में ट्रंप की इमिग्रेसन विरोधी नीतियों के खिलाफ आईसीई के अभियानों के दौरान एलेक्स प्रीटी और रीन गुड की हत्या जैसी वारदात देखने को मिली थी। मशहूर रॉक गायक और ट्रंप के कट्टर आलोचक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने सेंट पॉल में अपना नया विरोध गीत स्ट्रीट्स ऑफ मिनियापोलिस गाया। जिसमें उन्होंने इमिग्रेसन की कार्रवाई के दौरान संघीय एजेंटों द्वारा मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






