बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले गहरी चिंता का विषय : मुख्यमंत्री
असम, गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आज बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते हमलों पर गहरी चिंता जताई और पड़ोसी देश में समुदाय को नैतिक समर्थन देने की अपील की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह हमारे लिए चिंता का विषय है, क्योंकि हिंदुओं पर हमलों का असर असम पर भी पड़ सकता है, हमें सतर्क रहना होगा और स्थिति पर नजर रखनी होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि असम में जिहादी हैं और सरकार को पिछले दस सालों में इसके सबूत बार-बार मिले हैं। उन्होंने बीते दिनों असम और त्रिपुरा से बांग्लादेश आधारित आतंकी संगठन जेएमबी के 11 जेहादियों के पकड़े जाने के संदर्भ में कहा कि आज भी राज्य में छिपे हो सकते है। स्लीपर सेल के रूप में भी हो सकते है। छिपे हुए जेहादी तत्वों को पकड़ने का प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब तक भू-राजनीतिक स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक ये सभी चीजें असम की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी रहेंगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने राइजर दल के अध्यक्ष और शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई की राजनीति में प्रासंगिकता को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अखिल को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के असम दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे लोकसभा और गत विधानसभा चुनाव के दौरान भी आई थी। उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वे असम आए इसमें कोई समस्या नहीं है। मालूम हो कि पिछले 18 दिनों के बांग्लादेश में 6 हिन्दू युवकों की हत्या की गई है। दीपू चंद्र दास से लेकर मोनी चक्रवर्ती तक 6 हिन्दू युवकों को बेरहमी से मार दिया गया। यहां तक बांग्लादेश में महिलाओं के साथ भी अत्याचार किया जा रहा है। बीते दिनों एक हिन्दू महिला के साथ घर में घुसकर दरिंदों के गैंगरेप किया।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





