यूक्रेन, कीव : रूस ने पूरे मैरियूपोल पर कब्जे का दावा किया है। इसे दो माह के युद्ध की सबसे बड़ी कामयाबी बताते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा रूसी सैनिकों ने मैरियूपोल के पूरे शहरी इलाके पर नियंत्रण कर लिया है। रूस ने कहा अजोव सागर के किनारे 11 वर्ग किमी में बनी अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री मैरियूपोल में यूक्रेनी सैनिकों का आखिरी ठिकाना है। यहां से बच निकलने का कोई रास्ता नहीं है। वे सरेंडर करें तो जिंदा छोड़ दिया जाएगा। रूस ने दावा किया मैरियूपोल में करीब 4000 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन की तरफ से आत्मसमर्पण की सीमा खत्म होने तक कोई जवाब नहीं मिलने के बाद रूस ने फैक्ट्री पर हवाई हमले की चेतावनी दी। इस पर यूक्रेनी सेना ने कहा कि मैरियूपोल में पहले से हवाई हमले जारी हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा रूस जानबूझकर सबकुछ बर्बाद करने पर तुला है। मैरियूपोल सैनिकों की मौत हुई तो शांति के प्रयास खत्म हो जाएंगे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मस्कवा पोत डूबने के बाद पूरे यूक्रेन पर मिसाइल हमले तेज करने का एलान किया था। पूरे यूक्रेन में रूस ने कई जगह लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले किए। राजधानी कीव में बड़ा धमाका हुआ। रूस ने दावा किया कि हथियार फैक्ट्री को तबाह किया है। यूक्रेन ने लवीव के पास चार क्रूज मिसाइलों को नाकाम कर दिया।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more