यूक्रेन, कीव : रूस का पूर्वी लुहांस्क के लिसिचांस्क शहर पर जमीन और आसमान से लगातार हमला जारी है। यह वह आखिरी शहर है जहां यूक्रेन की अब भी मजबूत पकड़ है। लुहांस्क के गवर्नर शेरी हैदाई ने बताया कि सिविरोडोनेटस्क पर कब्जा करने के बाद उसके निकटवर्ती शहर लिसिचांस्क पर रूस लगातार हमले कर रहा है। बताया जाता है कि यह यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए तेज किये गये रूसी हमले का हिस्सा है। पश्चिमी विशेषज्ञों का कहना है कि डोनबास पर कब्जा करना ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध का नया मुख्य लक्ष्य बन गया है। यह युद्ध पांच महीने से चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि वे हवा एवं जमीन से शहर पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। सिविरोडोनेटस्क पर कब्जा करने के बाद शत्रु सेना ने अपने पूरे बल को लुहांस्क क्षेत्र में आखिरी मजबूत पकड़ वाले लिसिचांस्क को कब्जा में लेने के लिए लगा दिया है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






