रूस, मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेशकियन से दूरभाष (टेलीफोन) पर बातचीत की और अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शत्रुता तुरंत समाप्त करने के रूस के पक्ष को दोहराया और कहा कि वह खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों के नेताओं के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस बातचीत की जानकारी रूस के विदेश मंत्रालय ने दी।टेलीग्राम पर एक संदेश में कहा गया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ वार्ता के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर ईरान के सर्वोच्च नेता ग्रैंड अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई, उनके परिवार के सदस्यों और देश के सैन्य तथा राजनीतिक नेतृत्व की हत्या पर अपनी गहरी संवेदना जताई है। साथ ही ईरान के विरुद्ध अमेरिका और इजराइल के आयुधों से किए गए हमले में कई नागरिकों के मारे जाने पर भी दुख व्यक्त किया है।संदेश में आगे कहा गया कि व्लादिमीर पुतिन ने शत्रुता को तत्काल समाप्त करने, ईरान से संबंधित या मध्य-पूर्व में उठने वाले किसी भी मुद्दे को सुलझाने के लिए बल प्रयोग को नकारने और राजनयिक समाधान के मार्ग पर तेजी से लौटने के रूस के सैद्धांतिक रुख को फिर से दोहराया। इस विषय में रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वह खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों के नेताओं के साथ निरंतर संपर्क में हैं।रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार मसूद पेजेशकियन ने ईरानी जनता के प्रति रूस की एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया, जबकि वे अपनी संप्रभुता और अपने देश की स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने संघर्ष के नवीनतम सक्रिय चरण के दौरान हुए घटनाक्रम पर भी विस्तार से जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि इस बात पर सहमति बनी है कि ईरानी पक्ष के साथ विभिन्न माध्यमों से संपर्क बनाए रखा जाएगा।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






