रूस, मास्को : रूस-यूक्रेन के बीच जंग को 48 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसका जवाब देते हुए रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस साल 24 मार्च को रूस के 328 सांसदों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यात्रा प्रतिबंध लगाया था उसी के जवाब में रूस ने यह कदम उठाया है। रूसी मीडिया के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा के 398 सदस्यों के खिलाफ जवाबी प्रतिबंध लगाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि रूस निकट भविष्य में अपनी यात्रा प्रतिबंध सूची को और विस्तार करने की योजना बना रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन को नई सैन्य सहायता के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन द्वारा तोपें और हेलीकॉप्टर सहित 80 करोड़ डॉलर की मंजूरी देने के बाद रूस द्वारा यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा रूस ने कनाडा की सीनेट के 87 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more