विदेश मंत्री जाएंगे कनाडा
नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए कनाडा जाएंगे। यह यात्रा कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा के एक महीने से भी कम समय बाद हो रही है। जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान 2023 और 2024 में सामने आए राजनयिक संकट के कारण दोनों देशों के रिश्ते गहरे रूप से ठंडे पड़ गए हैं। अब एक नए अध्याय की शुरुआत के साथ, दोनों पक्षों के नेता खराब हुए रिश्तों से आगे बढ़ने और चीजों को वापस पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह 11-12 नवंबर को ओंटारियो के नियाग्रा क्षेत्र में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में वैश्विक सुरक्षा, आर्थिक लचीलापन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वही केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा ने क्यूबा पहुंचे। देश की ओर से राजधानी हवाना में कई सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राजनयिक संबंधों के 65वें वर्ष में क्यूबा की आधिकारिक यात्रा पर हवाना पहुंचे। यह यात्रा ऐतिहासिक संबंधों को मज़बूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






