इंडोनेशिया, जकार्ता: वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए पूरा विश्व अपने स्तर पर जूझ रहा है। इस जंग को जीतने के लिए एकमात्र उपाय वैक्सीन है। लेकिन अफवाह एवं डर की वजह से लोग वैक्सीन लगाने से कतरा रहे हैं।
अब इंडोनेशिया सरकार ने इसका तोड़ निकाल लिया है। वहां के ग्रामीण लोगों के बीच वैक्सीन लगवाने के बदले मुर्गी दी जा रही है। वहां की सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोविड-19 के वैक्सीन के बदले मुर्गियों दी जा रही है। देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान अब भी सफलता से काफी दूर है।
अभियान को सफल बनाने के लिए अब डोर टू डोर टीके लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी बिना किसी धमकी के बुजुर्ग नागरिकों को टीका के बदले मुर्गियां दे रहे हैं। इसके जरिए वे लोगों के अंदर बैठे डर को भी दूर कर रहे हैं।
गौरतलब है किइंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश की आबादी के केवल 5 फीसदी या 8.8 मिलियन लोगों को ही पूरी तरह से टीका लगाया गया है, साल के अंत तक 181.5 मिलियन का लक्ष्य है।