पाकिस्तान, इस्लामाबाद : ईरान-इजरायल तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच पाकिस्तान इस वक्त एक बड़े आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को इस स्थिति से उबारने के लिए कई सख्त और कठिन फैसलों की घोषणा की है। मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने संसाधनों को बचाने के लिए बैंकों को छोड़कर, सभी सरकारी दफ्तर अब सप्ताह में केवल 4 दिन खुलेंगे। आधे (50 प्रतिशत) कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया गया है ताकि सड़कों पर ट्रैफिक और ईंधन की खपत कम हो सके। पूरे देश में स्कूल 2 हफ्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इन दो हफ्तों के बाद पढ़ाई को पूरी तरह ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अगले 2 महीनों के लिए 25 प्रतिशत की कटौती की गई है। एम्बुलेंस को छोड़कर सरकारी गाड़ियों के ईंधन भत्ते में 50 प्रतिशत की कमी की गई है। प्रधानमंत्री ने सरकारी खजाने पर बोझ कम करने के लिए सादगी अपनाने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि ऊर्जा संकट अब एक नया संकट बन गया है। ये फैसले कठिन हैं, लेकिन हालात को और खराब होने से रोकने के लिए ये कदम उठाना अनिवार्य है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






