हसीना के खिलाफ 17 नवंबर को फैसला
बांग्लादेश, ढाका : बांग्लादेश की विशेष अदालत अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ 17 नवंबर को फैसला सुनाएगी। फैसले को देखते हुए बांग्लादेश में तनाव का माहौल है। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बंद का एलान किया है। अवामी लीग के बंद के चलते राजधानी ढाका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और लॉकडाउन जैसे हालात हैं। अभियोजक टीम के एक सदस्य ने बताया कि अपराध न्याधिकरण तय शेड्यूल के मुताबिक ही अपना फैसला सुनाएगा। अवामी लीग के बंद और शेख हसीना के खिलाफ फैसले को देखते हुए सरकार ने ढाका में सेना, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और दंगा रोधी पुलिस के जवानों की तैनाती की है। ढाका की सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं। बांग्लादेश सरकार ने भारत को लेकर नाराजगी जताई है। ढाका स्थित विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त पवन बादेह को तलब कर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारतीय मीडिया से बातचीत पर गंभीर चिंता व्यक्त की। यह मामला दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को बढ़ा सकता है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय अधिकारी से कहा कि भारत सरकार एक भागने वाली नेता को मीडिया मंच दे रही है। ये बांग्लादेश के लिए अस्वीकार्य है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






