ब्राजील, ब्रासीलिया : ब्राजील में भूस्खलन के कारण करीब 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि देश के पूर्वोत्तर इलाके पेरनामबुको में हुई भारी बारिश के बाद यह भूस्खलन हुआ है। वहीं प्रांत के एक दूसरे राज्य अलागोस में भारी बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ के कारण दो अन्य लोगों की मौत हुई है।प्रांत के सिविल डिफेंस अधिकारी ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेरनामबुको में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 760 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है।
पेरनामबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि लगभग 32 हजार परिवार राज्य में भूस्खलन और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं। भारी बारिश के कारण अपने घरों से विस्थापित हुए लोगों को रेसिफे शहर में स्थित स्कूलों में ठहराया जा रहा है। वहीं अलागोस राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण प्रभावित 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है।