अमेरिका, वॉशिंगटन : अमेरिका ने चीन के जासूसी गुब्बारे को बीते दिनों अटलांटिक महासागर में निशाना बनाकर गिरा दिया था। अब अमेरिका ने दावा किया है कि चीन का यह गुब्बारा खूफिया जासूसी करने में सक्षम था और इसमें सिग्नल इंटेलीजेंस कलेक्शन की क्षमता थी। सीएनएन ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह खुलासा किया है। यह भी बताया गया है कि चीन का यह जासूसी गुब्बारा 5 महाद्वीपों और 40 से ज्यादा देशों के ऊपर उड़ान भर चुका था। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीनी गुब्बारा इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस तकनीक से लैस था और अमेरिका के कम्यूनिकेशंस की मॉनिटरिंग कर रहा था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वह जानते हैं कि चीन का यह गुब्बारा हमारी निगरानी कर रहा था। दावा किया जा रहा है कि जिस गुब्बारे के निशाना बनाया गया, वह चीन की सेना द्वारा बनाया गया था और इसे सर्विलांस के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। गुब्बारे में कई एंटीना भी थे। फिलहाल अटलांटिक महासागर में गुब्बारे के मलबे को इकट्ठा करने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





