अमेरिका, वॉशिंगटनः रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बावजूद भारत का शांति प्रयास अमेरिका को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में व्हाइट हाउस नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक ब्रायन डीज ने भारत को रूस के साथ गठबंधन करने को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मॉस्को के साथ गठबंधन से भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष आर्थिक सलाहकार ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के बाद नई दिल्ली के रिएक्शन से अमेरिका को निराशा हुई है। हम चीन और भारत दोनों के फैसलों से निराश हुए हैं। जहां अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के जवाब में रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए। वहीं भारत ने मना कर दिया और रूस से तेल के आयात को जारी रखा।
उन्होंने कहा कि हमले पर नई दिल्ली की प्रतिक्रिया वॉशिंगटन के साथ उसके संबंधों को जटिल बना रही है। गौरतलब है कि डीज की यह टिप्पणी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह द्वारा पिछले सप्ताह अधिकारियों के साथ बैठक के लिए भारत आने के बाद आई है।