अमेरिका, पेंटागन : अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत से तनातनी के बीच चालबाज चीन ने 2022 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब सेना के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का भी विस्तार किया है। इनमें डोकलाम के करीब कई भंडारण सुविधाएं, पैंगोंग झील पर दूसरे पुल, एक दोहरे उद्देश्य वाले हवाईअड्डे व कई हेलीपैड का निर्माण शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-चीन के बीच बातचीत में न्यूनतम प्रगति हो पाई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के पास फिलहाल 500 परमाणु हथियार हैं। चीन अपने परमाणु हथियारों के भंडार में तेजी से इजाफा कर रहा है। 2030 तक चीन के पास 1,000 से ज्यादा परमाणु हथियार हो जाएंगे। भारत व चीन के बीच हदबंदी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इसके चलते दोनों देशों के बीच अक्सर विवाद होता रहा है।
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच पश्चिम बंगाल, कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
Read more






