अमेरिका, वाशिंगटन : अमेरिका ने इंडियाना में भारतीय छात्र पर हुए जानलेवा हमले पर खेद व्यक्त किया है। बीते दिनों भारतीय छात्र वरुण राज पुचा पर इंडियाना के एक जिम में चाकू से हमला किया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने वरुण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा है कि दोषी को न्याय के कटघरे में कड़ा करने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय स्नातक छात्र वरुण राज पुचा पर क्रूर हमले की रिपोर्ट से स्तब्ध हैं। हम उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मालूम हो कि रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्राड ने वरुण के कान के पास चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। वरुण पर काफी घातक हमला किया गया है, उसकी चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया। वहीं उसके खून काफी बह गया था, जिससे उसके बचने की शून्य से पांच प्रतिशत संभावना थी। वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






