अमेरिका, वाशिंगटन : टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थाई सदस्यता नहीं होने को बेतुका बताया है। मस्क ने कहा कुछ देशों के पास ज्यादा ताकत है, जिसे वो छोड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटरेस के ट्वीट को शेयर कर ये बातें लिखीं। दरअसल गुटरेस ने कहा था कि अफ्रीका का नेतृत्व करने के लिए यूएनएससी में कोई भी नहीं है। वैश्विक संस्थाओं को समय के मुताबिक बदलना चाहिए। बजाए कि वो 80 साल पहले की दुनिया की तरह चलें। मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा भारत धरती पर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। इसके बावजूद यूएनएससी में नहीं है। एक वक्त के बाद संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं को बदलने की जरूरत है। मस्क ने अफ्रीका के लिए भी यूएनएससी में भी स्थाई सदस्यता की मांग की है।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more