अमेरिका, वाशिंगटन : भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमेरिकी संसद भवन में 14 सितंबर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन 75 भारतीय-अमेरिकी संगठनों की ओर से आयोजित होगा। यूएस-इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल के सीईओ व आयोजन समिति के अध्यक्ष जशवंत पटेल ने कहा यह आयोजन 75 संगठनों को एक साथ लाएगा। उन्होंने कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम यूएस कैपिटल में भारत की आजादी के उत्सव में एक प्रतीक होगा। इस दौरान भारत की अनूठी संस्कृति और विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, भारतीय प्रवासी संगठन इस अवसर का उपयोग भारत की समृद्ध परंपरा, उसके नायकों, लोगों और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए करेंगे।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




