पराग्वे, असंशियन : दक्षिणी अमेरिका के देश में एक विमान दुर्घटना में पराग्वे के नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया। इस घटना में कोलोराडो पार्टी के नेता वॉल्टर हार्म्स समेत उनकी पार्टी के तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। विमान दुर्घटना के बाद पराग्वे के उप राष्ट्रपति पेड्रो अलियाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जताते हुए कहा मुझे मेरे भाई और दोस्त वॉल्टर हार्म्स के निधन के बारे में दुखद समाचार मिला। सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विमान उड़ान भरने के कुछ देर बार पेड़ से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई और विमान जमीन पर गिर गया।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




