चीन, बीजिंग : चीन के हेनान प्रांत में आज कोयले की एक खदान में बड़ा हादसा हो गया। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि छह लोग गायब हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना पिंगदिंगशान में कोयले और गैस के संपर्क में आने के बाद हुई। हादसे में पिंगदिंगशान तिआनन कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों की जान गई है। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तब 425 लोग साइट पर काम कर रहे थे। इनमें से 380 को सही सलामत निकाल लिया गया।मालूम हो कि चीन में खदान दुर्घटनाएं आम हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इनमें मरने वालों की संख्या में कमी आई है। चीन कोयले का सबसे बड़ा निर्माता और उपयोगकर्ता है। इससे पहले 21 दिसंबर को चीन के हेईलोंगजिआंग प्रांत में कोयले की खदान में दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हो गए।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more