कनाडा उत्तरी ओंटारियो : कनाडा के उत्तरी ओंटारियो शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि उन्होंने रात 10.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) 911 कॉल पर उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद टेंक्रेड स्ट्रीट के 200 ब्लॉक में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से मृत पाया गया। वहीं लगभग 10 मिनट बाद पुलिस अधिकारियों ने दूसरी कॉल का जवाब दिया और एक 45 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से घायल पाया। जांचकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने छह साल के बच्चे और 12 साल के बच्चे के शव भी बरामद किए हैं। उनका दावा है कि उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक 44 वर्षीय व्यक्ति भी मृत मिला, ऐसा लग रहा था कि उसने खुद को गोली मारी है। मैरी पुलिस प्रमुख ह्यू स्टीवेन्सन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पीड़ितों के परिवार, दोस्त और प्रियजन जिस दुख का सामना कर रहे हैं वह अकल्पनीय है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more