ताइवान, ताइपे : अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी चीन की कड़ी चेतावनी के बीच ताइवान में उतरीं। चीन ने चेतावनी दी थी कि ताइवान का दौरा करने वाले किसी भी अमेरिकी राजनेता ने आग से खेलने की कोशिश की तो अच्छा नतीजा नहीं होगा। पेलोसी का विमान स्थानीय समयानुसार रात 10.45 बजे ताइपे में उतरा। इस दौरान चीन ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि जैसे ही स्पीकर पेलोसी का वायु सेना का विमान ताइपे के पास पहुंचा, चीनी वायु सेना के एसयू-35 लड़ाकू विमान ताइवान जलक्षेत्र को पार कर रहे थे। चीनी सोशल नेटवर्क वीबो पर साझा किए गए फुटेज में ताइवान जलक्षेत्र के साथ फ़ुजियान के तट पर टैंकों को दिखाया गया है। आगे के फुटेज में जियामेन शहर में सैनिक हथियारों के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।लेकिन ताइवान ने पेलोसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। द्वीप की सबसे ऊंची इमारत ताइपे 101, स्पीकर पेलोसी के लिए एक स्वागत संदेश के साथ जगमगा उठी और समर्थकों ने उस होटल के बाहर स्वागत के बोर्ड रखे थे, जिसमें वह रुकेंगी। पेलोसी 1997 के बाद से ताइवान का दौरा करने वाली अमेरिका के सर्वोच्च पद पर आसीन अधिकारी हैं। व्हाइट हाउस उनकी लोकेशन से वाकिफ है।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






