साइप्रस, निकोसिया : साइप्रस के पूर्व विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को देश का अगला राष्ट्रपति चुना गया है उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एंड्रियास मावरोयनिस को चुनाव में हराया। एंड्रियास को 48.1 प्रतिशत तो क्रिस्टोडौलाइड्स को 51.9 प्रतिशत वोट मिले। चुनाव में हार स्वीकार करते हुए एंड्रियास मावरोयनिस ने कहा आज रात एक यात्रा समाप्त हो गई है। एक शानदार यात्रा, जिसे मैंने हजारों लोगों के साथ साझा किया। मुझे दुख है कि हम उस बदलाव को हासिल नहीं कर सके, जिसकी साइप्रस को जरूरत थी। वहीं मतगणना से पहले क्रिस्टोडौलाइड्स ने अपनी जीत पर भरोसा जताया था। उन्होंने कहा साइप्रस के लोग जानते हैं और समझते हैं कि क्या दांव पर लगा है। मुझे उनके फैसले पर पूरा भरोसा है। इस बार 72.4 प्रतिशत यानी 405000 से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। यह पहले की तुलना में अधिक है। बता दें, साइप्रस को 1974 में विभाजित किया गया था, जब ग्रीक-प्रायोजित तख्तापलट के जवाब में तुर्किये सेना ने उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से साइप्रस और तुर्किये के बीच वर्तमान मुद्दा दक्षिण में ग्रीक साइप्रियोट्स और उत्तर में तुर्किये साइप्रियोट्स के बीच चल रहा विवाद है।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





