अमेरिका न्यूयॉर्क : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने एक बार फिर पूरे विश्व की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसको लेकर कई तरह की पाबंदियां और सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है। इस बीच नए वेरिएंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ओमिक्रोन भले ही चिंता का विषय है, लेकिन घबराने की बात नहीं।
उन्होंने कहा कि वो जल्द डिटेल स्ट्रैटेजी को पेश करेंगे जो बाएगा कि सर्दी के इस मौसम में हम कोरोना से कैसे लड़ने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम वेरिएंट को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं, लेकिन शटडाउन, लॉकडाउन के साथ नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण, बूस्टर शोट्स समेत टेस्टिंग के उद्देश्य के साथ हम आगे बढ़ेंगे।
जो बाइडेन ने आगे जनता से आग्रह करते हुए कहा कि वो पूरी तरह टीकाकरण और बूस्टर शॉट्स लगवाए। साथ ही उन्होंने कहा कि, हम इस नए वेरिएंट का सामना ठीक उसी तरह करेंगे जैसे पहले वाले से किया था। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और सरकार की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा। हम किसी के साथ जोर जबस्ती नहीं करना चाहते।






