इंडोनेशिया, जकार्ता : इंडोनेशिया में आज सुबह 6.53 बजे भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप ने इंडोनेशिया के सुमात्रा क्षेत्र को प्रभावित किया। इस भूकंप में दो लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस भूकंप की वजह से पड़ोसी देश सिंगापुर और मलेशिया में इमारतें हिल गईं।
भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8:39 बजे आया, जिसका केंद्र रीजेंसी से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित था। इस बात की सूचना देश के मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकीय एजेंसी ने ट्विटर दी है। इसके अनुसार यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसमें सुनामी का कोई खतरा नहीं था। इस भूकंप में कुछ लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा अस्तपाल पहुंचाया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने 19 जनवरी को इंडोनेशिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटके अमाहाई के 219 किलोमीटर पूर्व में महसूस किए गए। इसके अलावा देश के मुख्य द्वीप जावा में भी जबर्दस्त भूकंप आया था। भूकंप से राजधानी जकार्ता में बिल्डिंग हिल गई, लेकिन किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.