हांगकांग : हांगकांग में नीलामी के दौरान हीरे के लिए प्रति कैरेट उच्चतम मूल्य का एक विश्व रिकॉर्ड बना। सोदबी के द्वारा नीलाम किया गया 11.15 कैरेट का विलियमसन पिंक स्टार हीरा 39.2 करोड़ हांगकांग डॉलर (4.99 करोड़ डॉलर) में बिका। इसकी कीमत का अनुमान 2.1 करोड़ डॉलर लगाया जा रहा था। पौराणिक गुलाबी हीरों से विलियमसन पिंक स्टार का नाम लिया गया है। 1947 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्धितीय की शादी में 23.60 कैरेट का हीरा तोहफे के रूप में दिया गया। वहीं दूसरा 59.60 कैरेट का पिंक स्टार हीरा 2017 में नीलामी के दौरान रिकॉर्ड 7.12 करोड़ डॉलर में बिका था। गुलाबी हीरे रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ और बहुत महंगे होते है। यह गुलाबी हीरा रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ और मूल्यवान है। भारीतय करेंसी में इसकी कीमत 413 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हांगकांग के सोदबी की और से इस हीरे को नीलाम किया गया। अंगोला में कुछ माह पहले खुदाई के दौरान खननकर्मियों को एक गुलाबी हीरा मिला था। यह पिछले 300 साल के इतिहास में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा हो सकता है। इसे द लूलो रोज नाम दिया गया।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more