इजरायल, तेल अवीव : इजरायल और हमास युद्ध के बीच एक बार फिर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तेल अवीव पहुंचे हैं। यहां उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की है। हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद एंटनी ब्लिंकन का यह 7वां इजरायली दौरा है। इजरायल पहुंच कर अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव करना बेहद जरूरी है। ब्लिंकन ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से कहा कि वह गाजा के साथ युद्ध के बाद की योजनाओं के लिए नरमपंथी फलस्तीनी नेताओं के साथ मिलकर काम करें। ब्लिंकन ने इजरायली नेताओं से कहा है कि वह गाजा के साथ युद्ध के बाद की योजनाओं के लिए नरमपंथी फलस्तीनी नेताओं के साथ मिलकर काम करे। उन्होंने कहा कि इजराइल को ऐसे कदम उठाना बंद करना चाहिए जो फलस्तीनियों की खुद पर प्रभावी तरीके से शासन की क्षमता को कमजोर करें। इजराइल ने फलस्तीनी प्राधिकरण को गाजा पर शासन करने की अनुमति देने से अभी तक इनकार किया है। इसके बजाय उसने इस क्षेत्र पर सैन्य नियंत्रण रखने की बात कही है। वहीं अमेरिका ने कहा है कि गाजा में एक पुनर्गठित प्राधिकरण की वापसी होनी चाहिए।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





