नेपाल, भैरहवा : नेपाल के मुस्तांग जिले में फंसे पर्यटकों की गुहार मंत्री तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और प्राथमिकता के आधार पर फंसे पर्यटकों को रास्ता साफ कराकर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की। पर्यटन मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बात कर भूस्खलन से बाधित मार्ग खाली करवाया। गौरतलब है कि नेपाल और भारत सहित अन्य देशों के पर्यटक मुक्तिनाथ धाम दर्शन के लिए गए थे। एक सप्ताह पूर्व लौटते वक्त रास्ते में दो जगह भारी भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया और पर्यटक उसमें फंस गए। हालत यह हो गई कि लोगों के पास के पैसे खत्म हो गए। खाने पीने के लाले पड़ गए। स्थानीय प्रशासन लोगों की गुहार सुनने को तैयार नहीं था। इसकी जानकारी जब काठमांडो ग्रामीण एवं शहरी विकास पर्यटन मंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी को मिली। पर्यटन मंत्री ने सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासन को मौके पर पहुंच कर पर्यटकों को सकुशल निकालने का आदेश दिया। पर्यटन मंत्री के निर्देश पर मुस्तांग में फंसे सभी पर्यटकों को सकुशल निकाल लिया गया। भूस्खलन की वजह से रास्ते में करीब 200 कार 100 मोटरसाइकिल और 5 बसों में सवार यात्री फंसे हुए थे। सभी पर्यटक 12 घंटे का सफर कर भैरहवा पहुंचे। ग्रामीण एवं शहरी विकास पर्यटन मंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने बताया कि मुस्तांग में फंसे सभी पर्यटकों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। अब कोई नहीं फंसा है।
रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश, कुल्लू : विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य...
Read more