न्यू ब्रिटेन, पापुआ न्यू गिनी : न्यू ब्रिटेन क्षेत्र के पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुतबाकि भूकंप का केंद्र 65 किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार रविवार तड़के करीब 2:15 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 273 किमी उत्तर पूर्व में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने ट्वीट किया कि भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में थी। गौरतलब है कि बीते छह फरवरी को तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। शक्तिशाली भूंकप से हजारों इमारतें ढह गई थीं। इससे लाखों लोग बेघर हो गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। 21 फरवरी को भी तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। तुर्किये के हताय प्रांत में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more