उत्तर कोरिया, सियोल : उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने एक बार फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।दक्षिण कोरिया की सेना की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। बताया गया है कि यह मिसाइल परीक्षण आज सुबह तड़के किया गया। इससे पहले उत्तर कोरिया ने पिछले महीने भी इस मिसाइल का परीक्षण किया था। जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को इस मिसाइल का परीक्षण किया था। एक अनुमान के तहत यह मिसाइल 1100 किमी की दूरी तय करने के जापान के समुद्र में गिरी थी।
2017 के बाद उत्तर कोरिया ने पहली बार यह कदम उठाया था। गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा जिस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल दागने का दावा किया है, वह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद किम जोंग इस मिसाइल का परीक्षण कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक लगा रखी है।
इसके उल्लंघन के बाद यूएन ने और भी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत के बाद लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु परीक्षणों के परीक्षण पर रोक लगा दी थी, लेकिन 2020 में किम पलट गए थे। उन्होंने एलान कर दिया था कि वह इससे बंधे नहीं हैं।