रोमानिया बुखारेस्ट : रोमानिया के रक्षा मंत्री वासिले दिनकू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने देश के राष्ट्रपति के साथ काम करने में दिक्कत होने का हवाला दिया। रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस आयोहनीस उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों के सशस्त्र बलों के प्रमुख भी हैं। इससे पहले दिनकू ने कहा था कि यूक्रेन के लिए शांति का एकमात्र मौका रूस के साथ बातचीत करना है। उनके इस बयान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। दिनकू का यह बयान रोमानिया के आधिकारिक रुख से बिल्कुल अलग था। इस बीच सत्तारूढ़ सोशल डेमोक्रेट पार्टी (पीएसडी) के सदस्य दिनकू ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री निकोले सिउका को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। दिनकू लगभग एक साल तक गठबंधन सरकार में रक्षा मंत्री रहे हैं। यूरोपीय संघ और नाटो के सदस्य रोमानिया की सीमा यूक्रेन से लगती है। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूस ने हमला बोल दिया था।
सर्दी के तेवर पड़ने लगे हैं ढीले
राजस्थान, जयपुर : राजस्थान में पिछले कुछ समय से सर्दी के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं और तापमान में बढ़ोतरी...
Read more






