रूस, मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। पुतिन की ओर से देर रात जारी किए गए आदेशों में यह खुलासा हुआ है। आदेश के अनुसार पुतिन ने जापोरिजिया और खेरासॉन क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। कुछ दिनों पहले रूसी कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में भेजे गए क्रेमलिन अधिकारियों ने जनमत संग्रह की पांच दिनों की वोटिंग में बहुमत का दावा किया था। यह वोटिंग डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिजिया और खेरसॉन में करवाई गई थी। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि समारोह में क्षेत्रों के विलय को औपचारिक रूप दिया जाएगा और पुतिन एक प्रमुख भाषण देंगे। उधर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने गुरुवार को कहा कि अगर रूस यूक्रेन के चार इलाकों के विलय की अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ता है तो खतरा और ज्यादा बढ़ जाएगा। यह क्षेत्र में शांति की संभावनाओं को भी खतरे में डाल देगा। जनमत संग्रह में जीत का दावा करने के बाद रूस अब यूक्रेनी इलाकों को अपने हिस्से के रूप में देख रहा है। डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिजिया और खेरसॉन मिलकर 15 फीसदी यूक्रेनी क्षेत्र बनाते हैं।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more