रूस, मॉस्को : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के दौरे पर मॉस्को पहुंचे। यहां वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। शी जिनपिंग ने रूस दौरे पर आने से पहले कहा कि उनकी शांति योजना से यूक्रेन युद्ध का अंत होगा। इससे सभी पक्षों की चिंताओं का भी समाधान होगा। उनकी शांति योजना से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के बीच एक साझा समझ बनाने में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि बीते दस सालों में शी जिनपिंग आठ बार मॉस्को की यात्रा कर चुके हैं। साथ ही पुतिन और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं के जरिए कुल 40 बार मुलाकात हुई है। जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने युद्ध अपराध के आरोप में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी वारंट पुतिन की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है क्योंकि क्रिमिनल कोर्ट में 123 देश सदस्य हैं। यूक्रेन मामले पर संतुलित रुख अपनाने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग को धन्यवाद भी कहा।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more